फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिजली आपूर्ति हुई बहाल तो लोगों ने राहत की सांस ली

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली सेंचुरियन पार्क ट्रापिकल गार्डन सोसाइटी में बिजली आपूर्ति बहाल हो जाने के बाद निवासियों ने राहत की सांस ली है। करीब 20 घंटे बाद सोसायटी में बिजली की आपूर्ति बहाल हुई। बता दे सोसाइटी में बृहस्पतिवार रात को बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई थी। 20 घंटे तक सोसाइटी में सात सौ परिवारों को बिना बिजली के रहना पड़ा। आपूर्ति बाधित हो जाने के बाद डीजल जेनरेटर केवल लिफ्ट और पानी की आपूर्ति के लिए चालू किया गया, जबकि घरों में बिजली सप्लाई नहीं दी गई। मेंटेनेंस प्रबंधन ने बताया कि शुक्रवार रात को ही फाल्ट दुरुस्त कर बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें