फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भारतीय महिला वॉलीबॉल को नई दिशा देंगी निर्मल तंवर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल तंवर को सेंट्रल एशियन वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम चयन समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। निर्मल तंवर ने अपने खेल करियर के दौरान भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम का नेतृत्व किया। उनके नेतृत्व में टीम ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश के लिए पदक हासिल किए। अब निर्मल नई प्रतिभाओं को अवसर देने और मजबूत टीम चयन में भूमिका निभाएंगी। इस खबर से उनके गांव पल्ला में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि निर्मल तंवर ने अपनी मेहनत और उपलब्धियों से क्षेत्र की बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें