फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पांच पदों पर नौ ने किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार और बृहस्पतिवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गई। कुल पांच पदों पर नौ लोगों ने आवेदन किया है। सहसचिव पद पर एक नामांकन और बाकी चार पदों पर दो-दो अधिवक्ताओं ने नामांकन किया है। शुक्रवार को चुनाव अधिकारी कार्यालय में नामांकन पत्रों की जांच होगी। चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर विनोद भाटी और गौरव नागर ने नामांकन किया है। उपाध्यक्ष पद पर प्रीता कुमारी और धर्मवीर सिंह, सचिव पद पर राकेश कुमार शर्मा व भीम सिंह और कोषाध्यक्ष पद पर सत्यदेव भाटी व राहुल राठौर ने नामांकन किया है। वहीं सहसचिव पद पर केवल नेहा चौहान ने नामांकन किया है। ऐसे में उनका सहसचिव बनना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें