फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जयंती समारोह की तैयारियों के लिए की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। कनारसी गांव में स्वतंत्रता सेनानी और संविधान सभा के सदस्य रहे डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की 117वीं जयंती समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा और उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बृहस्पतिवार को आयोजकों ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री लोकेश प्रजापति ने कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी दी। इस अवसर पर विजय प्रजापति, जितेन्द्र प्रजापति, सुरेश प्रजापति और शिवकुमार प्रजापति सहित अन्य स्थानीय पदाधिकारी व समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर समारोह को सफल बनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें