- सेक्टर-142 से बॉटनिकल गार्डन व डिपो से बोड़ाकी के लिए 3 मई को एनएमआरसी ने जारी किया था टेंडर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) की एक्वा लाइन विस्तार की दो परियोजनाओं में निर्माण के लिए पहले टेंडर में 9 एजेंसी आई हैं। एनएमआरसी ने यह टेंडर सेक्टर-142 से बॉटनिकल गार्डन और डिपो से बोड़ाकी रूट के लिए 3 मई को जारी किया था। टेंडर में दोनों मेट्रो के एलिवेटेड रूट व 10 स्टेशन का निर्माण 1200 करोड़ रुपये से करवाए जाने के काम शामिल हैं। एनएमआरसी अधिकारियों की तरफ से बताया गया कि आवेदन करने वाली एजेंसियों के दस्तावेज और तकनीकी अनुभव व दक्षता का परीक्षण होगा। आखिर में वित्तीय स्थिति के दावों का परीक्षण कर सबसे कम लगात में निर्माण करने को तैयार एजेंसी को काम सौंप दिया जाएगा। परीक्षण की प्रक्रिया 2 से 3 महीने में पूरी होने की उम्मीद है। काम पाने वाली एजेंसी को 45 दिन का समय काम शुरू करने और 3 साल का समय काम पूरा करने को दिया जाएगा।