नोएडा। अपने वाहन के लिए पसंदीदा नंबर लेने के लिए नीलामी प्रक्रिया शुरू हो गई है। परिवहन विभाग की नई सीरीज यूपी 16 एफयू के लिए अभी तक कई आवेदन विभाग की वेबसाइट पर प्राप्त हो चुके हैं। वीवीआईपी नंबर पर नीलामी जारी है। ज्यादा बोली लगाने वाले आवेदक को नंबर प्राप्त होगा। एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडेय ने बताया नीलामी प्रक्रिया में आवेदक शामिल हो सकते हैं। ब्यूरो