फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निक्की हत्याकांड की सुनवाई नौ को, दर्ज होंगे कंचन के बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
- सिरसा गांव में अगस्त 2025 को निक्की की जलने से हुई थी मौत, बहन ने ससुराल पर लगाया था हत्या का आरोप
विज्ञापन

- निक्की का पति अब भी जेल में, मां, भाई और पिता को मिल चुकी है जमानत
अब तक पति को नहीं मिली जमानत
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला जज की एक अदालत में निक्की भाटी हत्याकांड की अगली सुनवाई नौ अप्रैल को होगी। इस दिन केस में काफी अहम सबूत माने जाने वाले निक्की की बहन कंचन के बयान कोर्ट के सामने दर्ज किए जाएंगे। कंचन के बयान केस को निर्णायक मोड़ तक पहुंचा सकते हैं। फिलहाल मुख्य आरोपी निक्की का विपिन भाटी जेल में बंद है। जबकि उसके भाई, पिता और मां को जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन


सिरसा गांव में 21 अगस्त 2025 को निक्की भाटी की जलने से मौत हो गई थी। हत्या का आरोप उसके पति विपिन भाटी और उसके परिजनों पर है। निक्की की बहन और जेठानी कंचन ने कासना कोतवाली में केस दर्ज कराया था। कंचन भी घटना के समय घर पर थी। उसने निक्की के पति विपिन, जेठ रोहित, सास दया और ससुर सतवीर पर हत्या का आरोप लगाया है। रोहित कंचन का पति है। जांच के बाद कासना कोतवाली ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। सोमवार को कंचन के बयान दर्ज होने थे, लेकिन इस संबंध में कंचन को समन नहीं मिल सका। इस कारण वो कोर्ट नहीं आ सकी। कोर्ट ने समन जारी करने के साथ ही मामले की अगली तारीख 9 अप्रैल निर्धारित की है। उस दिन कंचन के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें