फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: वैश्य-ब्राह्मण और हाईराइज समाज में बढ़ा निखिल सिंघल का समर्थन, लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े

Thu, 26 Nov 2026 09:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा में संभावित उम्मीदवार के रूप में निखिल सिंघल के नाम की चर्चा तेज हो गई है। वैश्य, ब्राह्मण और हाईराइज सोसाइटी में रहने वाले मतदाताओं के बीच उनके समर्थन की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
अराधना मिश्रा से मिले निखिल सिंघल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में संभावित उम्मीदवार के रूप में निखिल सिंघल के नाम की चर्चा तेज हो गई है। वैश्य, ब्राह्मण और हाईराइज सोसाइटी में रहने वाले मतदाताओं के बीच उनके समर्थन की बात कही जा रही है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि क्या कांग्रेस इस बार बड़ा दांव खेलेगी। बताया जा रहा है कि नोएडा विधानसभा में वैश्य समाज के लगभग तीन लाख और ब्राह्मण समाज के लगभग डेढ़ लाख मतदाता हैं। इसके अलावा हाईराइज सोसाइटी में रहने वाले मतदाता हैं। 

विज्ञापन


चर्चा के अनुसार निखिल सिंघल लंबे समय से सामाजिक और जनहित के मुद्दों से जुड़े रहे हैं। फ्लैट बायर्स की रजिस्ट्री की समस्या को लेकर उनकी सक्रियता को हाईराइज मतदाताओं के बीच प्रमुखता से देखा जा रहा है। बताया गया कि एक लाख से अधिक फ्लैट बायर्स रजिस्ट्री का इंतजार कर रहे हैं, जबकि 50 से अधिक सोसाइटी में रजिस्ट्री की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। करीब पांच लाख हाईराइज निवासियों से जुड़ा यह मुद्दा विधानसभा चुनाव में अहम माना जा रहा है।

स्थानीय स्तर पर यह भी कहा जा रहा है कि निखिल सिंघल की छवि जमीन से जुड़े और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाले नेता की रही है। वैश्य और ब्राह्मण समाज के साथ-साथ हाईराइज और मीडियाकर्मी वर्ग में उनकी पकड़ को कांग्रेस के लिए संभावित मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है। फिलहाल कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन नोएडा विधानसभा में निखिल सिंघल के नाम को लेकर चल रही चर्चा ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें