पिनगवां। जिला नूंह में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से नाइट हाल्ट कार्यक्रम के तहत आज खंड पिनगवां के ग्राम पापड़ा में जन-सुनवाई एवं रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम राजकीय माध्यमिक विद्यालय, पापड़ा के परिसर में आयोजित होगा। नगराधीश हिमांशु चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि नाइट हाल्ट कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं मौके पर ही सुनी जाएंगी और उनका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर अपने-अपने विभाग से जुड़ी सेवाएं और योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाएं। संवाद