फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्टूडेंट वीजा पर आया नाइजीरियाई ठगी के आरोप मे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी, महंगे गिफ्ट और कस्टम ड्यूटी के नाम पर करता था ठगी, 67 एटीएम कार्ड और पांच लाख नकद बरामद
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को साइबर ठगी के आरोप में नाइजीरिया को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 67 एटीएम/डेबिट कार्ड, 16 मोबाइल फोन, पांच लाख रुपये, होंडा सिटी कार व अन्य सामान बरामद हुए। उसके पास मिले एटीएम-डेबिट कार्डों के संबंध में एनसीआरबी पोर्टल पर 43 शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को ओमीक्रोन-3 की सर्विस रोड से आरोपी ओयोटोला ओरेमेडे (42) को गिरफ्तार किया गया। नाइजीरिया के लागोस का रहने वाला युवक स्टूडेंट वीजा पर भारत आया था। उसने बताया कि वह लोगों को पैसों का लालच देकर उनके नाम पर सिम कार्ड खरीदवाता था। इसके बाद बैंक खातों और इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी हासिल कर साइबर ठगी को अंजाम देता था। आरोपी विशेष रूप से मेट्रिमोनियल वेबसाइटों पर लोगों से संपर्क करता था। शादी का झांसा देकर दोस्ती बढ़ाता और विदेश से महंगे गिफ्ट भेजने का दावा करता था। इसके बाद कस्टम ड्यूटी या अन्य शुल्क के नाम पर पीड़ितों से बैंक खातों में रकम जमा कराता था। ठगी की रकम को वह मोबाइल बैंकिंग और एटीएम के जरिए निकालकर अपने पास रख लेता था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें