फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक नेता की हत्या में एनआईए ने दाखिल किया आरोपपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 2017 में लुधियाना में हिंदू तख्त नेता की हत्या में तीन लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। एनआईए ने इस हत्या को खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स (केएलएफ) की साजिश बताया है। एजेंसी ने कहा यह हत्या आतंकी कृत्य थी जिसे आतंकी संगठन ने करवाया था।
विज्ञापन

एजेंसी ने दिल्ली की पटियाला हाउस स्थित विशेष अदालत में तीन आरोपियों आशीष कुमार, जावेद तथा अरशद अली के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। यह तीनों यूपी के मेरठ के रहने वाले हैं और हथियार सप्लायर हैं। एजेंसी ने आरोपियों पर आपराधिक साजिश, आतंक रोधी कानून यूएपीए तथा शस्त्र अधिनियम की धाराएं लगाई गई हैं।
आरोपपत्र के अनुसार जनवरी 2017 में हिंदू तख्त के अध्यक्ष अमित शर्मा की दो बाइक सवार बदमाशों ने हत्या कर दी थी। इस हत्या की साजिश आतंकी संगठन केएलएफ ने रची थी। यह हत्या 2016-17 में हुई लगातार हुई आठ हत्याओं में से एक थी। ये हत्याएं पंजाब में आतंक व सांप्रदायिक माहौल खराब करने के मंशा से की गई थी। एनआईए ने 2018 में 15 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि आशीष, जावेद व अरशद ने हमलावरों को हथियार मुहैया करवाकर अपराध में मदद की थी। आरोपियों ने 32 बोर की पिस्टल समेत कई हथियार मुहैया करवाए थे। इन हथियारों का इस्तेमाल पंजाब में हुई हत्याओं में किया गया था। मामले में आगे जांच जारी है। - एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें