फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डीएनडी-यमुना एक्सप्रेस-वे हाईवे के प्रस्ताव पर एनएचएआई देगा रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएनडी-यमुना एक्सप्रेस-वे हाईवे के प्रस्ताव पर एनएचएआई देगा रिपोर्ट
विज्ञापन

-सोमवार को नोएडा प्राधिकरण में परियोजना को लेकर बैठक, तीनों प्राधिकरण व एनएचएआई अधिकारी होंगे शामिल

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। दिल्ली-नोएडा-डॉयरेक्ट फ्लाईवे (डीएनडी) से यमुना एक्सप्रेस-वे तक नेशनल हाईवे के प्रस्ताव पर अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अपनी रिपोर्ट देगा। यह रिपोर्ट सोमवार को आने की उम्मीद है, इसी दिन नोएडा प्राधिकरण में परियोजना पर अहम बैठक भी होनी है। बैठक में नोएडा, ग्रेनो व यमुना प्राधिकरण, सिंचाई विभाग व एनएचएआई के अधिकारी शामिल होंगे। पूर्व में एनएचएआई की तरफ से प्राधिकरण से कई विंदुओं पर जानकारी मांगी जा चुकी है। यह भी तय किया गया है कि प्रस्तावित हाईवे के एलाइनमेंट के यमुना से जितना दूर रखा जाए उतना बेहतर होगा।
विज्ञापन

अब तक इस परियोजना पर उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) की तरफ से सर्वे किया जा रहा था। यूपीडा की सलाहकार एजेंसी ने अपनी प्राथमिक रिपोर्ट नोएडा प्राधिकरण को सौंप दी है। इसमें 31.437 किलोमीटर के इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण में 4300 करोड़ रुपये की लागत का आकलन है। इस बीच शासन स्तर पर परियोजना को लेकर फिर से एनएचएआई से संपर्क स्थापित किया गया। इसके बाद एक बार फिर कवायद शुरू हुई है। यह एक्सप्रेस-वे डीएनडी से दलित प्रेरणा स्थल के किनारे होते हुए सेक्टर-94 और फिर पुश्ता रोड के सामानांतर सेक्टर-150 के आगे सीधे यमुना एक्सप्रेस-वे में जोड़े जाने की तैयारी है।
विज्ञापन


बैठक को लेकर तैयारी कर ली गई है। एनएचएआई की रिपोर्ट भी जल्द आएगी।

-एके अरोड़ा, जीएम, नोएडा प्राधिकरण


योगेश तिवारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें