नोएडा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के निदेशक और राज्यों और जिलों से आए सीएमओ ने बृहस्पतिवार को हेल्थ मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम (एचएमएईएस) में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत जिला अस्पताल में एचएमएईएस चल रहा है।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार झा के नेतृत्व में अस्पताल प्रशासन ने टीम को डिजिटल कार्यशैली के बारे में बताया गया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने रजिस्ट्रेशन काउंटर, ओपीडी, फॉर्मेसी, एडमिशन काउंटर, ब्लड लैब, आईपीडी, सीएमएसडी स्टोर और मुख्य सर्वर रूम का निरीक्षण किया। टीम ने विशेष रूप से देखा कि कैसे मरीज के पंजीकरण से लेकर डॉक्टर के परामर्श, पैथोलॉजी जांच, दवा वितरण और डिस्चार्ज तक की पूरी प्रक्रिया को पेपरलेस और डिजिटल रूप से हो रही है। इस अवसर पर उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पवन, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. एचएम लावणिया, डॉ. असद महमूद, चीफ फार्मासिस्ट संतोष पांडेय और हॉस्पिटल मैनेजर अदिति सहित कई स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।