फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष की पूर्व संध्या पर पिछले साल की तुलना में कम कटे चालान, लोगों ने किया नियमों का पालन

Fri, 01 Jan 2021 02:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

नए वर्ष की पूर्व संध्या पर जश्र के दौरान इस बार बहुत ही कम लोगों ने शराब पीकर गाड़ी चलाई। इस बार शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए सिर्फ 26 लोग पकड़े गए। दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त(ट्रैफिक) मनीष कुमार अग्रवाल इसका श्रेय मीडिया के साथ चलाए गए अभियान को देते हैं।

विज्ञापन


अभियान से लोगों में जागरूकता आई। इस कारण लोगों ने शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाई। हालांकि नाइट कफ्र्यू की वजह भी चालानों में कमी आई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नए वर्ष की पूर्व संध्या पर कुल 1336 चालान किए गए है। सबसे ज्यादा चालान अवैध पार्किंग के किए गए हैं।

संयुक्त पुलिस आयुक्त मनीष कुमार अग्रवाल ने बताया कि नए वर्ष के जश्र के दौरान इस बार बहुत कम लोगों ने शराब पीकर गाड़ी चलाई। इस बार सिर्फ 26 लोगों को ड्रंकन ड्राइविंग का चालान किया गया है।
विज्ञापन


वर्ष 2019 में 203 और वर्ष 2018 में 274 लोगों को चालान किया गया था। इस बार खतरनाक ढंग से गाड़ी चलाने वाले 174 लोगों को चालान किया गया है,जबकि वर्ष 2019 में 10 और 2018 में 39 लोगों का चालान किया गया था। इस वर्ष अवैध पार्किंग के सबसे ज्यादा 706 चालान किए गए हैं, जबकि वर्ष 2019 में अवैध पार्किंग के 14 और वर्ष 2018 में 26 चालान किए गए थे। 

संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि इस वर्ष 221 वाहनों को क्रेन के जरिए उठाया गया। इस वर्ष कुल 1336 चालान किए गए हैं। वर्ष 2019 में 1012 चालान और वर्ष 2018 में कुल 2010 चालान किए गए थे। उन्होंने बताया कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की काफी टीमें पूरी दिल्ली में तैनात की गई थीं। सिर्फ नई दिल्ली जिले में 520 ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें