फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एनआईटी पांच में लगेगा नया ट्रांसफार्मर, उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बार-बार फ्यूज जलने की समस्या से परेशान हो रहे थे लोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। एनआईटी पांच के बीटीडब्ल्यू के समीप 200 केवी क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। यह ट्रांसफार्मर शुक्रवार से चालू हो गया है। लोड बढ़ने से इस इलाके में बार-बार फ्यूज जलने की समस्या हो रही थी। उपभोक्ता लंबे समय से इस बात की शिकायत कर रहे थे। इसके बाद बिजली निगम ने इसको गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में नया ट्रांसफार्मर लगा दिया है।

नया ट्रांसफार्मर लगने से एफ ब्लॉक के सैकड़ों उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। डीएचबीवीएन के कनिष्ठ अभियंता तोताराम ने बताया कि एनआईटी पांच में लगभग 16 हजार उपभोक्ता हैं। अधिकतर घरों में एसी का इस्तेमाल होता है, जिसकी वजह से ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ गया था।
विज्ञापन

एफ ब्लॉक से लगातार फ्यूज जलने की शिकायत आ रही थी। उन्होंने कहा कि लोड बढ़ने के कारण बार-बार फ्यूज जलने की समस्या आती है। इसी कारण इस क्षेत्र में नया ट्रांसफार्मर लगाने की जरूरत महसूस हुई। हमने एक महीने पहले इसका प्रस्ताव बिजली निगम को भेजा था, जिसके बाद क्षेत्र के लिए नया ट्रांसफार्मर मंजूर हुआ।

बिजली के पोल लगाने पर लोगों ने किया विरोध



नए ट्रांसफार्मर के लिए खंभे लगाने पर स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया। लोग अपने घरों के आस-पास खंभे नहीं लगाने दे रहे थे। वे निगम की टीम से बहस कर रहे थे। इसके अलावा लोगों ने पेड़ों की कटाई-छटाई का भी विरोध किया। अभियंता तोताराम ने बताया कि काम करते समय हादसा न हो इसके लिए कर्मचारी पेड़ों की छटाई कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने सहयोग न दिखाते हुए विरोध किया।





ब्लॉक के लोग लगातार बिजली की समस्या का सामना कर रहे थे। नया ट्रांसफार्मर लगने से अन्य ट्रांसफार्मर का बोझ कम होगा। फ्यूज जलने की समस्या से निजात मिलेगा। - अनिल दहिया, स्थानीय निवासी
विज्ञापन



गर्मी के समय बार-बार फ्यूज जलने से सभी लोग परेशानी का सामना कर रहे थे। रात में अचानक कभी भी लाइट चली जाती थी। अब थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। - अनिल कुकरेजा, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें