फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विद्यार्थियों का शैक्षणिक और व्यावसायिक सफर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज द्वारा मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन बैच 2026-28 के लिए आयोजित दो दिवसीय इक्कीसवें ओरिएंटेशन कार्यक्रम परिचय-2026 का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। फाइंड योर स्पार्क थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में शिक्षाविदों, उद्योग विशेषज्ञों और छात्रों ने हिस्सा लिया। इस दौरान नेतृत्व, प्रोफेशनल ग्रोथ, नवाचार और बदलते कारोबारी माहौल से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आई-गेज के डॉ. दीपक वोहरा ने विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा से आगे बढ़कर वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, सी के सभरवाल ने कॉर्पोरेट अनुभव साझा करते हुए छात्रों को प्रोफेशनल वैल्यूज और निरंतर सीखने के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें