फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कैंटर के केबिन के अंदर मिला चालक का शव, दम घुटने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
- मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित रखा
विज्ञापन

-बृहस्पतिवार सुबह लड़पुरा गांव के पास खड़ा था कैंटर
- मृतक कैंटर में आलू लेकर जा रहा था दिल्ली की गाजीपुर मंडी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र में लड़पुरा गांव के पास बुधवार दोपहर एक कैंटर के केबिन के अंदर चालक का शव मिला। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के बाद परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने विसरा सुरक्षित रखा है। वहीं पुलिस का कहना है कि केबिन लॉक था। आशंका है कि दम घुटने से मौत हुई हैं। परिजनों ने भी किसी तरह की शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 2 बजे लड़पुरा गांव के पास एक कैंटर में युवक का शव होने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कैंटर का केबिन लॉक था। उसे खोला गया तो अंदर युवक मृत मिला। उसकी पहचान बुलंदशहर के अनुपशहर ऐचोरा गांव निवासी पवन शर्मा (37 वर्ष) के रूप में हुई। कासना कोतवाली के प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि मंगलवार को वो अलीगढ़ से कैंटर में आलू लेकर निकला था। आलू दिल्ली की गाजीपुर मंडी पहुंचाने थे लेकिन रात में वो लड़पुरा गांव के पास रुक गए। रात में खाना खाने के बाद वो केबिन के अंदर सो गया। केबिन में शराब की बोतल भी मिली है। आशंका है कि केबिन के अंदर शीशे बंद होने के कारण उसका दम घुट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें