फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरना डिपो से मोदीनगर के लिए नया रूट शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। मोरना डिपो से बृहस्पतिवार को मोदीनगर के लिए वाया पेरिफेरल एक्सप्रेसवे रूट रोडवेज के अधिकारियों ने शुरू कर दिया है। पहले दिन 143 यात्रियों ने इस सेवा का लाभ उठाया। हर आधे घंटे में इस रूट से बस मोदीनगर के लिए मिलेगी। पेरिफेरल पर टोल के कारण पांच रुपये यात्रियों को अधिक देने होंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक विजय कुमार ने बताया कि नोएडा से मोदीनगर जाने के लिए वैसे तो काफी बसें चल रही हैं, लेकिन पेरिफेरल से होते अभी तक कोई रूट नहीं था। उन्होंने बताया कि एआरएम एनपी सिंह ने रूट का सर्वे कराया था और यहां पर यात्रियों की अधिक मांग आई थी। रिपोर्ट के बाद रूट को शुरू किया गया है। यात्री बस में मोरना से सुबह साढ़े पांच बजे से बैठ सकेंगे। बसें लाल कुंआ, डासना, पेरिफेरल, दुहाई और मुरादनगर के बाद मोदीनगर जाकर ही रुकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें