फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: साइबरथम सेक्टर-140ए में खुली नई पुलिस चौकी, सीपी नोएडा लक्ष्मी सिंह ने किया उद्घाटन

Tue, 24 Nov 2026 03:06 PM IST
Vijay Singh Pundir अगर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

नोएडा पुलिस ने साइबरथम सेक्टर-140ए में नई पुलिस चौकी शुरू की। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने इस पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शहरी क्षेत्र के विस्तार और बढ़ती आबादी के साथ पुलिसिंग को मजबूत करना जरूरी है। इसी क्रम में पुलिस चौकी स्थापित की गई है।
विज्ञापन
साइबरथम सेक्टर-140ए में खुली नई पुलिस चौकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमजन को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने और पुलिस तक लोगों की पहुंच आसान बनाने के उद्देश्य से नोएडा पुलिस ने साइबरथम सेक्टर-140ए में नई पुलिस चौकी शुरू की है। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने थाना सेक्टर-142 क्षेत्र के अंतर्गत स्थापित इस पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। नई चौकी शुरू होने से आसपास के सेक्टरों और क्षेत्र में रहने वाले लोगों को पुलिस संबंधी शिकायतों और आपात स्थितियों में त्वरित सहायता मिलने में सहूलियत होगी।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शहरी क्षेत्र के विस्तार और बढ़ती आबादी के साथ पुलिसिंग को मजबूत करना जरूरी है। इसी क्रम में पुलिस चौकी स्थापित की गई है। इसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाना, लोगों की शिकायतों पर जल्द कार्रवाई करना और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। चौकी के माध्यम से क्षेत्र में पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। 

पुलिस का कहना है कि जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कमिश्नरेट में पुलिस सेवाओं को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। चौकी शुरू होने से लोगों को छोटी-छोटी शिकायतों और पुलिस सहायता के लिए दूर स्थित थाने तक जाने की जरूरत भी कम होगी।
विज्ञापन


उद्घाटन कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) संकल्प शर्मा, डीसीपी सेंट्रल नोएडा प्रवीण रंजन सिंह, एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें