फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नई पैथोलॉजी लैब और कैंसर जांच सुविधा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई के पैथोलॉजी विभाग की नए भवन और आधुनिक मॉलिक्यूलर जांच सुविधा की शुरुआत हो गई। नई व्यवस्था का उद्घाटन संस्थान के निदेशक डॉ. एके सिंह, आईएपीएम के उपाध्यक्ष डॉ. हरेंद्र कुमार, सचिव डॉ. प्रसेनजीत दास और पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योत्सना मदान की मौजूदगी में हुआ। अब यहां ल्यूकेमिया, लिम्फोमा और ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जांच आधुनिक तकनीकों से हो सकेगी। मरीजों को समय पर और सटीक जांच रिपोर्ट मिल सकेगी, जिससे सही इलाज तुरंत शुरू करने में मदद मिलेगी। आवश्यक मेडिकल सामान आते ही अक्तूबर से पूरी क्षमता के साथ टेस्टिंग शुरू हो जाएगी। कार्यक्रम के दौरान एम्स नई दिल्ली और एसएनएमसी आगरा से आए विशेषज्ञों ने व्याख्यान भी दिए, इसमें पीजीआई और जिम्स ग्रेटर नोएडा के मेडिकल छात्रों ने भाग लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें