फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा और ग्रेनो वेस्ट के जाम का दर्द कम करेगा नया मेट्रो रूट

विज्ञापन
विज्ञापन
- एनएमआरसी की तरफ से रूट को लेकर करवाए गए सर्वे में सड़क पर 40 हजार से ज्यादा वाहन कम निकलने का अनुमान
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो रूट नोएडा से लेकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक के ट्रैफिक को भी रफ्तार देगा। नोएडा के सेक्टर-70, 122 व 123 के आस-पास के निवासियों को मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी। यहां पर सेक्टर व कई सोसाइटी हैं। इन सेक्टर के आस-पास मास्टर प्लान रोड-2 सेक्टर-60 से आगे सेक्टर-121 तक वाहनों का दबाव रहता है। वहीं दूसरी तरफ मास्टर प्लान रोड-3 (महामाया से पर्थला गोल चक्कर) तक भी ग्रेनो वेस्ट व नोएडा के वाहनों का दबाव रहता है। इसके चलते विकास मार्ग पर सर्फाबाद के सामने से लेकर आगे पर्थला खंजरपुर तक सुबह शाम वाहन रेंगते रहते हैं। आगे पर्थला फ्लाईओवर पार करने के बाद हिंडन पुल से किसान चौक व आगे ग्रेनो वेस्ट में भी जाम लगता है। जाम का प्रमुख कारण मेट्रो जैसी कोई सार्वजनिक परिवहन की सेवा का न होना है। एनएमआरसी की तरफ से 2023 में करवाए गए सर्वे में यह बात निकल कर सामने आई थी कि ग्रेनो वेस्ट मेट्रो का संचालन शुरू होने पर 40 हजार से ज्यादा वाहन नोएडा से ग्रेनो वेस्ट तक सड़कों पर कम निकलेंगे। इस वजह से जाम की समस्या भी कम होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें