फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टेकजोन-2 में नौ करोड़ रुपये के विकास कार्य को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण ने सेक्टर टेकजोन-2 में दो प्रमुख सड़कों पर आरसीसी नाली निर्माण और कवरिंग के कार्य को मंजूरी दी है। इससे सेक्टर में जलभराव, गंदगी और टूटी नालियों की पुरानी समस्या दूर होगी। पहला कार्य 24 मीटर चौड़ी सड़क पर आरसीसी नाली निर्माण का है। इस पर तीन करोड़ एक लाख रुपये खर्च होंगे। दूसरा कार्य सेक्टर की 45 मीटर चौड़ी मुख्य सड़क पर होगा। इसमें आरसीसी नाली और प्री-कास्ट होलो आरसीसी नाली कवरिंग का काम शामिल है। इस पर छह करोड़ 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। दोनों कार्य वर्क सर्किल-7 के तहत होंगे। टेकजोन-2 में कई सोसायटियां और आवासीय परिसर हैं। नई आरसीसी नालियों से जल निकासी व्यवस्था मजबूत होगी। पानी तेजी से निकलेगा और जलभराव की समस्या खत्म होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें