नोएडा। भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर ने संगठन की मीडिया टीम में नई नियुक्तियां की गई हैं। शनिवार को जिलाध्यक्ष महेश चौहान ने जिला मीडिया प्रभारी और सह-मीडिया प्रभारियों के नामों की घोषणा की। नई टीम में राहुल शर्मा को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है। वहीं, शिव कुमार राणा, नवीन मिश्रा और अनुभूति टंडन को सह-मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की गतिविधियों, पार्टी की नीतियों और विचारधारा को मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे। जिला अध्यक्ष महेश चौहान ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की अपेक्षा जताई। ब्यूरो