फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बॉटनिकल गार्डन बस स्टैंड के आधुनिकीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद) । सेक्टर-38 बॉटनिकल गार्डन बस स्टैंड के आधुनिकीकरण का काम शुरू हो गया है। हालांकि ग्रैप पाबंदियों के कारण अभी गति धीमी है। करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से यहां 26 बस प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, फूड कोर्ट, डिजिटल डिस्प्ले, ऑटो ड्रॉप प्वाइंट, सीसीटीवी कैमरे और पुलिस चौकी बनाई जाएगी। इसके अलावा चार ईवी चार्जिंग स्टेशन, फसाड लाइटिंग और एलईडी स्क्रीन लगाने के लिए 9.45 करोड़ रुपये का नया टेंडर जारी किया गया है। इसके लिए 3 दिसंबर तक आवेदन मांगे गए हैं जो 4 दिसंबर को खुलेंगे। जीएम एसपी सिंह के अनुसार, टर्मिनल को ई-बसों के अनुकूल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें