जलेसर में जीएसटी संबंधित कार्यक्रम में मौजूद लोग।संवाद
जलेसर। सरस्वती विद्या मंदिर में शुक्रवार को भाजपा की ओर से व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने जीएसटी के नवीन प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि इससे व्यापार न सिर्फ बढ़ेगा बल्कि इसमें अभूतपूर्व वृद्धि होगी।आगरा के खेरागढ़ क्षेत्र के पूर्व विधायक महेश कुमार गोयल ने कहा कि नेक्स्ट जेन जीएसटी सिर्फ कर सुधार नहीं बल्कि प्रदेश के आम नागरिकों के जीवन को भी प्रभावित कर रहा है। आम नागरिकों के दैनिक जीवन की आवश्यक वस्तुओं के आर्थिक बोझ में कमी होने के साथ ही व्यापार जगत में व्यापक प्रगति भी हो रही है। यह नया कर ढांचा देश और प्रदेश की समृद्धि में सहायक होगा। कार्यक्रम अध्यक्ष जगदीश वार्ष्णेय, पालिकाध्यक्ष के पति संजीव वर्मा, भाजपाई और व्यापारी मौजूद रहे।