फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यमुना सिटी में नए फायर स्टेशनों को इसी माह मिल सकती है हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-सेक्टर 32 और 18 में 7485 वर्ग मीटर में बनने हैं नए फायर स्टेशन, 7-7 यूनिटें होंगी स्थापित


रोहित शर्मा
यमुना सिटी। तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक क्षेत्र और नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुरक्षा के लिए यमुना सिटी के सेक्टर-32 और 18 में नए फायर स्टेशन के लिए अप्रैल के अंतिम सप्ताह में हरी झंडी मिल जाएगी। इसके बाद विभाग जल्दी ही नए फायर स्टेशन शुरू करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर देगा। दमकल विभाग ने शासन की स्वीकृति के लिए मार्च में ही फाइल भेज दी थी।
एयरपोर्ट का उद्घाटन होने के बाद यमुना सिटी क्षेत्र में विकास के काम तेजी से चल रहे हैं। यहां औद्योगिक इकाइयां भी स्थापित की जा रही हैं। सेमीकंडक्टर यूनिट का शिलान्यास हो चुका है और अप्रैल में ही फिल्म सिटी व एक्टिंग स्कूल का शिलान्यास किया जाना है। इसके अलावा मेडिकल डिवाइस पार्क, अपैरल पार्क, कई शैक्षणिक संस्थान में स्थापित किए जाने हैं जिसे देखते हुए विभाग ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन

-
दोनों स्टेशनों में होंगी 7-7 यूनिट
सेक्टर-32 और सेक्टर-18 में 7485 वर्गमीटर भूमि पर फायर स्टेशन बनाया जाएगा। दोनों स्टेशनों में 7 यूनिटें होंगी, जिसके जरिए पूरे यमुना सिटी क्षेत्र और एयरपोर्ट को कवर किया जाएगा।

फायर स्टेशन के लिए पद हो चुके हैं सृजित
यमुना सिटी में बनाए जाने वाले फायर स्टेशनों के लिए अधिकारी और कर्मचारियों के पद भी सृजित हो चुके हैं। दोनों स्टेशनों में 1 अग्निशमन अधिकारी, 3 अग्निशमन द्वितीय अधिकारी और 1 एएसआईएम होंगे। इसके साथ ही दोनों स्टेशनों पर 8 एलएफएम, 9 एफएस चालक और 44 फायरमैन के पद सृजित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

-
शासन की स्वीकृति मिलते ही शुरू हो जाएगा काम
दोनों स्वीकृत फायर स्टेशन के लिए हमें जमीन मिल चुकी है। अधिकारियों और कर्मचारियों के पद भी सृजित हो गए हैं। इसी महीने स्वीकृति मिलने के बाद नए फायर स्टेशन बनाने का काम तेजी से पूरा किया जाएगा।
-प्रदीप चौबे, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, गौतमबुद्धनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें