ग्रेटर नोएडा (संवाद)। थर्ड कैप्टन जसवंत सिंह रावत मेमोरियल ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 के लीग मुकाबले में न्यू एरा क्रिकेट एकेडमी ने ओडिना-11 को 111 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यू एरा ने 40 ओवर में सात विकेट पर 291 रन बनाए। रक्षित ने 81 गेंदों पर नौ चौके और सात छक्कों की मदद से 112 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओडिना-11 की टीम 29 ओवर में 180 रन पर सिमट गई। आदिल सैफी ने नाबाद 53 रन बनाए। न्यू एरा की ओर से श्रिजन रावत ने आठ ओवर में 67 रन देकर पांच विकेट झटके, जबकि जोंटी ने दो विकेट हासिल किए। मैच में शतक लगाने वाले रक्षित को मैन ऑफ द मैच चुना गया।