ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 युवाओं के लिए कारोबार और निवेश के साथ कॅरिअर की नई संभावनाएं लेकर आया। पांच दिवसीय ट्रेड शो में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। एक्सपो में 160 से अधिक निजी व सरकारी विश्वविद्यालयों, बैंकों और बीमा कंपनियों ने भागीदारी की। युवाओं को विभिन्न विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम, चिकित्सा व फार्मा क्षेत्र में रोजगार के अवसर, बैंकिंग-बीमा में कॅरिअर और कौशल विकास की जानकारी मिली। पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और भारतीय स्टेट बैंक ने बैंकिंग सेवाओं के साथ कॅरिअर के लिए जरूरी कौशल की जानकारी दी। बीमा कंपनियों ने भी रोजगार की बदलती संभावनाओं से परिचित कराया। मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय, मेरठ का पवेलियन आकर्षण का केंद्र रहा। फार्मा कंपनियों ने दवा उद्योग में रोजगार, अनुसंधान और उत्पादन से जुड़े अवसरों की जानकारी दी। ब्यूरो