फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अफोर्डेबल फ्लैट सोसाइटी के पार्कों का रखरखाव बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

यमुना सिटी (संवाद)। सेक्टर-22डी स्थित प्राधिकरण की अफोर्डेबल फ्लैट सोसाइटी के पार्कों में नियमित सफाई और रखरखाव नहीं होने से निवासी परेशान हैं। पार्कों में जगह-जगह घास उगी है और समय पर छंटाई नहीं होने से स्थिति खराब होती जा रही है। इससे लोग पार्कों का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। निवासी राहुल और मनीष ने बताया कि पार्कों में नियमित सफाई नहीं होती और घास की भी समय पर कटाई नहीं कराई जाती। लंबे समय से रखरखाव प्रभावित होने के कारण पार्कों की स्थिति खराब है। निवासियों ने नियमित सफाई, घास की छंटाई और जरूरी रखरखाव कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें