फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विस चुनाव के बाद मिल सकती हैं नई बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण मौजूदा बेड़े पर बढ़ रहा दबाव
विज्ञापन

188 बसें नोएडा डिपो
117 बसें ग्रेनो के पास

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के रोडवेज डिपो को नई बसों के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। दोनों डिपो को करीब दो दर्जन नई बसें मिलने की उम्मीद है लेकिन अब ये बसें आगामी विधानसभा चुनाव के बाद ही मिलने की संभावना है। फिलहाल दोनों डिपो में कुल 305 बसों से यात्रियों को परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इनमें करीब 188 बसें नोएडा डिपो से संचालित होती हैं, जबकि बाकी ग्रेटर नोएडा डिपो के पास हैं।

बसों की सीमित संख्या के बीच यात्रियों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। मोरना डिपो से आगरा, मथुरा, मेरठ, लखनऊ, बरेली, हरिद्वार और देहरादून समेत कई शहरों के लिए बसें संचालित होती हैं। त्योहारों और छुट्टियों के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों के अतिरिक्त फेरे लगाने पड़ते हैं। जाम में बसें फंसने से यात्रियों को इंतजार भी करना पड़ता है। हाल ही में दिवाली से छठ तक 305 बसों के जरिये करीब 5.50 लाख यात्रियों ने सफर किया। इस दौरान रोडवेज को 9.40 करोड़ रुपये से अधिक की आय हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यालय स्तर पर नई बसों को लेकर प्रक्रिया चल रही है। स्थानीय स्तर से भी बसों की मांग भेजी गई है। बसें मिलते ही उन्हें निर्धारित रूटों पर उतार दिया जाएगा। -मनोज कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें