ग्रेटर नोएडा। यमुना नदी के डूब क्षेत्र से विस्थापित और सड़क किनारे अक्षरधाम मंदिर व आईटीओ के बीच बसे झुग्गियों में रहने को मजबूर जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन ने मदद का हाथ बढ़ाया। इस अभियान में 13 सोसाइटियों ने अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया। फ्रेंच अपार्टमेंट, फ्यूजन होम्स, गौर सिटी 10वीं एवेन्यू, जेएम फ्लोरेंस, लोट्स विला जलपुरा, निराला एस्पायर, निराला ग्रीनशायर, रतन पर्ल, रॉयल नेस्ट, समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू, ग्रीन आर्क, सुपरटेक ईको विलेज-2 आदि सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कुछ ही घंटों में लगभग 2,000 भोजन पैकेट तैयार कर निर्धारित स्थानों पर पहुंचा दिए।संस्थापक गिरीश चंद्र शुक्ला ने बताया कि निर्णय लेकर जरूरतमंदों को तत्काल राहत पहुंचाई गई है। ब्यूरो