फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छत पर खेल रहे बच्चे पर गिरी पड़ोसी की दीवार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली फेज-टू क्षेत्र के शिव शक्ति एंकलेव में पड़ोसी की इमारत की दीवार गिरने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक के पिता ने भवन निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पड़ोसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से बिहार के बेगूसराय निवासी मोहम्मद सद्दाम परिवार के साथ शिव शक्ति एंकलेव में किराए पर रहते हैं। उनके घर के सामने रविंद्र खारी की छह मंजिला इमारत है, जिसकी सातवीं मंजिल पर बिना सहारे चार फीट ऊंची दीवार बनाई गई थी। 23 जून को उनका बेटा महमूद आलम छत पर खेल रहा था। इसी दौरान दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे नीचे दबने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें