फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वाहन की टक्कर से ऑटो चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली फेज-टू क्षेत्र में सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगला चरणदास निवासी अरविंद कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका छोटा भाई शनि 19 जून की रात ऑटो लेकर घर से निकला था। दादरी मार्ग पर रात करीब 11 बजे किसी वाहन ने उसके ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें