प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। यमुना सिटी के जेवर थाना क्षेत्र में पड़ोसियों ने घर में घुसकर महिला से मारपीट की। महिला ने बताया कि आरोपियों ने लाठी-डंडे से उस पर हमला किया और गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर लोगों के पहुंचने पर आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
कोठतरिया मोहल्ला निवासी सोनम ने बताया कि 28 अप्रैल की सुबह घर के बाहर झाड़ू लगाने के दौरान पड़ोस में रहने वाले पूरन, अर्जुन और भीम ने उन्हें गाली देनी शुरू कर दी। महिला का कहना है कि जब उसने विरोध किया तो उसके घर में घुसकर जमकर मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। महिला ने बताया कि घटना के बाद से वह और उनका परिवार काफी डरा हुआ है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।