ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-1 के लुक्सर गांव में पड़ोसियों पर अनिल कुमार के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा का कहना है कि पीड़ित अनिल कुमार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। अनिल ने बताया कि 27 जनवरी की शाम वह भाई साजन के साथ नोएडा से गांव लौटे थे। आरोप है कि गली में पहुंचते ही उनके पड़ोसी अंकित, लाला, गजेंद्र सिंह और जितेंद्र ने बिना किसी कारण गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर आरोपियों ने उनके भाई के साथ मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घायल को उपचार के लिए जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। ब्यूरो