दादरी (संवाद)। राजकीय इंटर कॉलेज में स्वच्छ मिशन प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता के माध्यम से अपने आसपास साफ रखने के लेकर प्रेरित किया गया। कॉलेज परिसर में पौधारोपण भी किया गया। भारत मिशन नगरीय के तहत प्रदेश की निकाय में 23 जनवरी से 5 मार्च तक स्वच्छ मिशन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को दादरी नगर के कटहैरा रोड स्थित वार्ड संख्या 17 के राजकीय इंटर कॉलेज में प्रतियोगिता की गई। स्वच्छता को लेकर निष्ठा से कार्य करने के लिए कहा गया। इस अवसर पर चेयरमैन गीता पंडित, अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता, संगीता रानी, अरुण बंसल, नरेंद्र सिंह राठौड़, सोहराब आदि उपस्थित रहे।