दनकौर(संवाद)। सलारपुर गांव में रंजिश में पड़ोसी पर फावड़े से हमला करने का आरोप लगाया गया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सलारपुर गांव निवासी संजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पड़ोसी राजेंद्र से उनकी रंजिश है। शुक्रवार को राजेंद्र फावड़ा लेकर उनके निर्माणाधीन मकान में घुस आया और राजमिस्त्री पर हमला कर गाली-गलौज की। शोर होने पर पहुंचे आरोपी के अन्य परिजनों ने भी मारपीट की। पुलिस को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए।