फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बच्चों को दी निशुल्क स्टेशनरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। हेल्पिंग ग्रुप ने चार मूर्ति के पास स्थित शिव कॉलोनी में निशुल्क शिक्षालय में पढ़ने वाले जरूरतमंद बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल, कलर और अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की। ग्रुप के सदस्यों अनीता प्रजापति, गौरव गुप्ता, सरोज शर्मा, प्रत्यूष कुमार ने बताया कि नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के साथ ही बच्चों को बुनियादी पढ़ाई की सामग्री की आवश्यकता होती है। इसी उद्देश्य से यह पहल की गई। वहीं, रंजीत सिंह ने बताया कि आने वाले समय में बच्चों को स्कूल बैग सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उनकी पढ़ाई को और मजबूती मिल सके। इस मौके पर डॉक्टर गरिमा, अनीता प्रजापति, सरोज शर्मा, प्रत्यूष कुमार, रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें