ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-142 कोतवाली में बच्ची का अपहरण कर लिया गया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने पड़ोसी दंपती के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है। गढ़ी शहदरा के शिकायतकर्ता नरेश पाल ने बताया कि 11 जुलाई को वे और उनकी पत्नी ड्यूटी से लौटकर आए तो बच्चों ने बताया कि पड़ोसी दंपती उनकी तीन वर्षीय बच्ची को अपने साथ कहीं ले गए हैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही बच्ची की तलाश में जुटी है। वहीं, कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो