नोएडा। सेक्टर-150 स्थित महागुन मिडोज सोसाइटी में रविवार को नौएडा सिटीजन फोरम (एनसीएफ) ने एनसीएफ आपके द्वार अभियान के तहत संवाद बैठक आयोजित की। बैठक में निवासियों ने फ्लैटों की रजिस्ट्री, ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट (ओसी), खराब रखरखाव, अधूरी सुविधाओं और बिल्डर की कथित लापरवाही जैसे मुद्दे उठाए। उनका कहना था कि वर्षों बाद भी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं और शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं हो रहा। एनसीएफ की कार्यकारी अध्यक्षा शालिनी सिंह ने कहा कि खरीदारों के अधिकारों की लड़ाई को प्राधिकरण और शासन स्तर तक मजबूती से उठाया जाएगा। ब्यूरो