फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मंडलीय बॉक्सिंग ट्रायल में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी नेहा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को आयोजित जूनियर वर्ग की जिला स्तरीय बालिका बॉक्सिंग ट्रायल में नेहा ने शानदार प्रदर्शन किया। बेहतर खेल के आधार पर उनका चयन मंडलीय ट्रायल के लिए किया गया है। अब नेहा 28 जुलाई को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले मंडलीय ट्रायल में गौतमबुद्ध नगर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि जिला खेल विभाग और जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के संयुक्त समन्वय से जूनियर वर्ग की जिला बॉक्सिंग चयन प्रक्रिया आयोजित की गई थी। उन्होंने बताया कि नेहा का चयन 46 से 48 किलोग्राम भार वर्ग में मंडलीय ट्रायल के लिए हुआ है। मंडलीय स्तर पर सफल रहने के बाद नेहा को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलेगा। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 4 अगस्त तक वाराणसी के क्षेत्रीय खेल कार्यालय में प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें