यमुना सिटी (संवाद)। जेवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिव्यांग मरीजों के लिए बनाया गया शौचालय बदहाल है। साफ-सफाई और रखरखाव नहीं होने से मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए शौचालय की हालत सरकारी व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रही है। एक ओर सरकार स्वच्छता अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर सफाई के प्रति जागरूकता फैला रही है, वहीं दूसरी ओर सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में ही इसकी अनदेखी हो रही है। अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर सफाई व्यवस्था की बदहाली स्वच्छता अभियान के दावों की जमीनी हकीकत उजागर कर रही है।