फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कंपोजिट विद्यालय में नवीन शैक्षिक सुविधाओं का लोकार्पण

विज्ञापन
नवीन शैक्षिक सूचना वॉल व आधुनिक ग्रीन बोर्ड का प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा पश्चिमी उत्तर प्
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित कंपोजिट विद्यालय में केयरिंग एसोसिएशन इंडिया की ओर से रश्मि इनिशिएटिव के तहत नवीन शैक्षिक सूचना वॉल और आधुनिक ग्रीन बोर्ड का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर रहे। उन्होंने नई सुविधाओं का उद्घाटन कर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। नवाब सिंह नागर ने कहा कि शिक्षा ही जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ पढ़ाई करने का आह्वान किया। केयरिंग एसोसिएशन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवांश श्रीवास्तव ने बताया कि रश्मि इनिशिएटिव का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण और आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में संस्था के रजत त्यागी, शैलेंद्र सिंह, पंकज त्रिपाठी, पुनीत शर्मा, प्रिंस त्यागी, आयुषी कुशवाहा, दुष्यंत राणा, सचिन आदि मौजूद रहें। ब्यूरो

नवीन शैक्षिक सूचना वॉल व आधुनिक ग्रीन बोर्ड का प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा पश्चिमी उत्तर प्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें