जेवर के मंगरौली गांव में जल कुंभी से भरा तालाब। स्त्रोत - अमर उजाला।
फोटो...
यमुना सिटी।
जेवर के मंगरौली गांव में जल संरक्षण के लिए बनाए गए तालाब बदहाल हैं। तालाबों में पानी की जगह कूड़ा, मलबा और जलकुंभी जमा है। ग्रामीणों के अनुसार, कई वर्षों से सफाई नहीं हुई और बाउंड्री भी नहीं बनाई गई। आसपास की स्ट्रीट लाइट खराब होने से रात में सांप-बिच्छू का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। तालाब का पानी खेतों में भरने से मिट्टी और फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। ब्यूरो