ग्रेटर नोएडा। मेट्रो की मांग को लेकर नेफोवा की ओर से 12 अप्रैल को बैठक आयोजित होगी। इसमें बैठक में जंतर-मंतर पर प्रस्तावित अगले चरण की रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक में 150 से अधिक सोसाइटी के करीब 500 से अधिक लोगों के आने का अनुमान है। संगठन के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि बैठक में सभी सोसाइटी के निवासियों की उपस्थिति आवश्यक है। दीपांकर कुमार ने बताया कि पिछले प्रदर्शन में मुद्दे को इतनी मजबूती से उठाया गया कि जिन लोगों ने फाइल को वापस कर दिया था, अब वह इस पर चर्चा कर रहे हैं।