दनकौर (संवाद)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (केजीपी) पर करीब एक महीने पहले ट्रक की टक्कर से घायल हुए व्यक्ति की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के बेटे ने मामले में बुधवार को अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। हरियाणा के फरीदाबाद निवासी आयुष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता हरपाल सिंह बीते 7 मार्च को कार से मेरठ की तरफ जा रहे थे। इस दौरान एक्सप्रेस वे पर उन्होंने सड़क किनारे कार खड़ी थी, जिसको ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में हरपाल सिंह को गंभीर चोटें आईं थीं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।