फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नेफोवा फाउंडेशन ने आयोजित की स्वास्थ्य जागरूकता संगोष्ठी

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के नेफोवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता संगोष्ठी में लोगो को जानकारी द
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नेफोवा फाउंडेशन ने स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से स्वास्थ्य जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया। यथार्थ हॉस्पिटल के वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक राज ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, मानसिक स्वास्थ्य और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच के महत्व की जानकारी दी। डॉ. राज ने कहा कि अनियमित दिनचर्या और शारीरिक निष्क्रियता कई गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण हैं। उन्होंने लोगों को रोजाना व्यायाम, पर्याप्त नींद और संतुलित खान-पान अपनाने की सलाह दी। हाल ही में आयरनमैन प्रतियोगिता पूरी करने वाले डॉ. राज ने अपनी फिटनेस यात्रा साझा कर प्रतिभागियों को प्रेरित भी किया। नेफोवा फाउंडेशन के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने अपनी फिटनेस यात्रा का अनुभव साझा करते हुए अनुशासित जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें