भारती श्रीवास्तव, प्रधानाध्यापक कंपोजिट स्कूल खानपुर
सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। विद्यार्थी हर दिन कुछ नया सीखने का संकल्प लें और समय का सदुपयोग करें। छोटी-छोटी अच्छी आदतें ही बड़े लक्ष्य तक पहुंचाती हैं। पढ़ाई को केवल परीक्षा पास करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व और भविष्य को संवारने का अवसर समझें। किसी विषय में कठिनाई आने पर घबराने के बजाय शिक्षक और अभिभावकों से मार्गदर्शन लें। असफलता से डरने की बजाय उससे सीखें, क्योंकि वही सफलता की मजबूत नींव बनती है। मोबाइल और सोशल मीडिया का सीमित उपयोग करें। नियमित अध्ययन के साथ खेलकूद और पुस्तक पढ़ने की आदत विकसित करें। माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करें, क्योंकि उनका अनुभव जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। अच्छे अंक जरूरी हैं, लेकिन अच्छा इंसान बनना उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है। मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रहेगा।
- भारती श्रीवास्तव, प्रधानाध्यापक, कंपोजिट स्कूल खानपुर