फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नीतू बनीं एडीसीपी, शैव्या गोयल का गाजियाबाद तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। शासन से आईपीएस अधिकारियों के तबादले के तहत नीतू को अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह इससे पहले वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी के पद पर तैनात थीं। नीतू 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। वहीं, गौतमबुद्धनगर में एडीसीपी के पद पर तैनात शैव्या गोयल का तबादला गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में किया गया है। वह जिले में डीसीपी साइबर और डीसीपी मुख्यालय की जिम्मेदारी भी संभाल रही थीं। शैव्या गोयल तीन साल से अधिक समय से गौतमबुद्ध नगर में तैनात थीं। बुधवार को शासन स्तर से प्रदेश में 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। इसके तहत गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में भी नई तैनाती की गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में जिले में तैनात कुछ अन्य पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव हो सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें