ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर गांव की एक कॉलोनी में कूड़ा डालने को लेकर विवाद हो गया। एक महिला ने आरोप लगाया है कि पड़ोसियों ने उसके साथ मारपीट की। हैबतपुर गांव की शिवम एन्क्लेव कॉलोनी निवासी संगीता ने प्राथमिकी में बताया है कि कुछ दिन पहले पड़ोसी कंचन ने घर के बाहर कूड़ा व पानी फेंक दिया था। आरोप है कि विवाद में आरोपी महिला अपने दो बेटों के साथ उसके साथ मारपीट की। कोतवाली प्रभारी रंजीत कुमार का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। ब्यूरो